सचिव ने किया सरकारी योजनाओं का निरीक्षण

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी में विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए कल्पना अवस्थी आबकारी एवं वन पर्यावरण विभाग सचिव लोनी पहुंची। जहां पर उन्होंने आवास विकास के बन रहे मकानों का जायजा लिया एवं बिजली पानी आदि की सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से बातचीत की।


अंत में लोनी बॉर्डर में बन रहे रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण किया। वहां पर निरीक्षण करते समय खामियों को दूर करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। इस दौरे के दौरान उपजिलाधिकारी लोनी सत्येंद्र कुमार , नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लोनी दुर्गेश कुमार सिंह , नायब तहसीलदार उषा सिंह के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।











