मौलाना कल्बे जव्वाद का बड़ा बयान : मस्जिदों के मुतव्वलियों को बताया जुआरी, सरकार करें कार्रवाई

शाहरुख खान
लखनऊ। इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कुछ मस्जिदों के मुतव्वलियों को जुआरी बताया है। मौलाना ने प्रदेश सरकार से ऐसे मुतव्वली की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कल्बे जवाद ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड में बदकिरदार और व्यभिचार को बढ़ावा देने वाले लोगों शामिल किया गया है। आज कितनी ही मस्जिदों और इमामबाड़ों के मुतवल्ली ऐसे हैं, जो जुआ खेलते हैं और रेस में धन लगाते हैं। ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए और सरकार को चाहिये कि उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करें। अगर सरकार ऐसे मुतव्वलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो हम विरोध प्रर्दशन पर मजबूर होंगे।












