अनियंत्रित टेम्पो टकराया बिजली के खम्भे में, महिला सहित हुवे तीन घायल, इलाज के दौरान महिला की मौत

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ):मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीपुर गांव के निकट तेज गति से जा रही आटो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी। जिसमें रामनाथ (47), रामरती देवी (60), तसव्वर अली (25) व जलाल अख्तर (47) बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में उन्हें टेम्पो से निकालकर इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव भेजवाया। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रामनाथ एवं रामरती देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

समाचार लिखे जाते समय अस्पताल में इलाज के दौरान रामरत्ती देवी की मौत हो गई. मृत्यु की सुचना पाकर अस्पताल पहुची पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.











