2 से 8 के बच्चों को अधिगम स्तर के मूल्यांकन हेतु परीक्षा का हुआ आयोजन

मुकेश यादव
मधुबन/मऊ:शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन पहचान योजनान्तर्गत शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 के बच्चों को अधिगम स्तर के मूल्यांकन हेतु परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के लगभग दस हजार छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।












