प्राथमिक विद्यालय में चेयरपर्सन द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी – क्षेत्र में नगर पंचायत बरबर प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत बरबर चेयर पर्सन नसरीन बानो मौजूद रही। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमलता ठाकुर व चेयरपर्सन नसरीन बानो ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए।वितरण कार्यक्रम के बाद प्रधानाध्यापक ने चेयर पर्सन को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।












