राजनीती के चक्कर में हमको लड़वाने वाले ने अपनी बेटी, बहन और भतीजी की शादी मुसलमान के घर किया है – ओम प्रकाश राजभर

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आएगा दोनों पक्ष रजामंद नही होंगे तब तक न मंदिर बनेगा न मस्जिद बनेगा।

आपको बता दें कि अभी हाल में ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सीतापुर पहुंचे थे। जहाँ वह एक कार्यकर्म के दौरान मीडिया से रुबरुह हुए थे । इस दौरान राजभर ने भाजपा और आरएसएस के वारिष्ट नेताओं को लेकर विवादित बयान दे डाला था।
उन्होंने कहा था कि जो नेता हिदू मुस्लिम को आपस मे लड़ाते हैं उन नेताओं का रोटी बोटी का सम्बंध है। मोहन भागवत , लालकृष्ण आडवाणी, प्रवीण तोगड़िया और मुरली मनोहर जोशी ये सभी नेताओं ने बेटी व बहन भतीजी की शादी मुसलमान के घर की है और राजनीति के चक्कर में हम लोगों आपस में लड़ाते हैं।











