मृतकाश्रितों को विधायक ने दी 20 हजार की मदद

फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर): पलिया-भीरा स्टेट हाईवे पर मटैहिया मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मटैहिया निवासी ओमप्रकाश गुप्ता और कमलेश की मृत्यु हो गई थी। दोनों ही अपने परिवार के मुखिया और कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना विधायक रोमी साहनी को मिली तो गुरूवार को वे गांव पहुंचे और मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात की। परिवारीजनों को रोता देख विधायक की आंखें भी नम हो गई।












