जाने कौन होगा अगला मुख्य चुनाव आयुक्त, एक दिसंबर को होंगे रिटायर ओपी रावत
अनीला आज़मी
नई दिल्ली:निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के पुष्टि के बाद यह स्पस्ट हो रहा है कि चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। वह वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत का स्थान लेंगे। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी। समझा जाता है कि विधि मंत्रालय ने सोमवार को अरोड़ा की नियुक्ति को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उसे अनुशंसा के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा है। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अरोड़ा की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..