डाला छठ पर्व की तैयारियां जोरो पर

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) डाला छठ पर्व की तैयारिया जोरों पर चल रही हैं जगह-जगह पूजा मे लगने वाले सामानों की खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया हैं इसके साथ ही पूजा के लिए सुपली और दउरा बेचने वाले भी दुकानें सजा लिए हैं। पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार में व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। तालाबो, पोखरों के घाटों पर लोगो द्वारा अपनी-अपनी बेदियां बनाई जा रही हैं बेदियां बनाकर लोग उस पर अपना नाम व व्रती महिलाओं का नाम लिखकर अपनी जगह सुरक्षित करने में जुट गए हैं
अदरी नगर पंचायत स्थित शिव मन्दिर स्टेशन रोड़ के पोखरी के किनारे, अदरी चट्टी शिव मन्दिर पोखरे के किनारे बेदियां बननी शुरू हो गई हैं। चेयरमैन वजिहा खातून की तरफ से पोखरियों की साफ साफाई कार्य प्रांरभ हो गया हैं उधर, क्लासिकल गीतों पर आधारित आज भी छठ पूजा के इस प्रकार के गीतों से क्षेत्र गुंजमान हैं कार्तिक मास में ऐसे गीत हर गली मुहल्लों में सुनने को मिल रहे हैं इसके सामने आज भी नए गीतों ने अपनी पहचान नही बना पायी हैं लोगों का कहना हैं कि त्योहारों पर नित्य नए रिति रिवाजों ने भले ही जगह ले ली हो लेकिन पुराने गीतों का आज भी काफी क्रेज हैं। सूर्य षष्ठी पर इस गीत को हर महिलाओं के जुबान पर सुना जा सकता हैं।











