पत्नी से मामूली विवाद में पति ने लगा लिया खुद को आग, हुई मौत
शाहरुख़ खान
लखनऊ. मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज में उस वक्त लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब डाला चालक ने अचानक अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर खुद को आग लगा ली। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को ट्रामा पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज का है जहां मृतक मनीष राजपूत (40) नामक युवक अपनी पत्नी को मायके से ले जाने के लिए उसकी सिलाई की दुकान पहुंचा, लेकिन पत्नी (अंशू राजपूत) के मना करने के बाद उसके पति ने अपने हाफ डाले से पेट्रोल निकाल कर खुद को आग के हवाले कर लिया। मडियांव थानाध्यक्ष का कहना है की मृतक मनीष राजपूत एक डाला चालक है और वह इंदिरा नगर का रहना है जो अपनी पत्नी की सिलाई की दूकान पर आया था जो कि फैजुल्लागंज में सिलाई की दुकान थी। वहीँ कहना है की जब पत्नी ने जाने से मना कर दिया तभी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और पति ने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर खुद को आग के हवाले कर लिया और उसकी मौत हो गई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..