भिंड. दूर होगी समस्यानगर परिषद मिहोना में थाने वाली रोड से नगर पालिका तक करीब आधा किमी की लंबाई में सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए शनिवार नगर परिषद मिहोना में थाने वाली रोड से नगर पालिका तक करीब आधा किमी की लंबाई में सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष डॉ रेनू शिवमोहन सिंह राजावत ने रोड का भूमिपूजन किया है।
रोड की निर्माण राशि 30 लाख रुपए रखी गई है। जिसे मां जानकी देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार प्रतीक भदौरिया बनाएंगे। ठेकेदार ने बताया कि अगर कोई व्यवधान नहीं आया तो रोड का काम एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर राजावत ने कहा रोड को लेकर लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। लोगों के आवागमन के लिए पूरी तरह से कारगर साबित हो सके। मालूम हो कि रोड की खस्ताहाल को लेकर लोगों ने नप अधिकारियों से मांग की थी। इसी समस्या को देखते हुए रोड का काम शुरू किया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..