कोडवर्ड में डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हरमेश भाटिया
रामपुर. जनपद रामपुर व सीमावर्ती जनपद मुरादाबाद,अमरोहा व संभल में लूट और डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रामपुर पुलिस ने 6 बदमाश मौके से गिरफ्तार किये गए हैं जिनके कब्जे से डकैती का माल व तमंचे तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है


पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता करके बताया गया कि यह डकैतों का गैंग अपने अपने क्षेत्र में मैंने जिन मकानों में डकैती करनी होती है उनकी रेकी कर लेते हैं तथा डकैती करने पर पूर्व कोड वर्ड मे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ कोड वर्ड निम्न है
1. तमंचा =खुरपा कहते हैं
2. मकान= प्लाट कहते हैं
3. आदमी= मजदूर कहते हैं
4. टॉर्च=टिमकिंया कहते हैं
5.6 लाख रूपये को 6 रूपये की मजदूरी बताते थे
बरामदगी= 7 तोले सोना, 1 किलो चांदी,एक मोटरसाइकिल डिस्कवर,तीन तमंचे (जिसमें दो तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर) 10 कारतूस बरामद हुए हैं











