1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ रंगा चढ़ा बेकनगंज पुलिस के हत्थे

मो, शुऐब/कुमैल
कानपुर। शहर में आए दिन चोरी लूट तथा हत्या जैसी अन्य घटनाओं के रोकथाम हेतु कानपुर शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में आज बेकनगंज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चरस के साथ एक पुराना अपराधी रंगा इस्पेक्टर शरीफ खान के हत्थे चढ़ गया।

बताते चले कि ताहिर उर्फ़ रंगा अपराध जगत का पुराना नाम रहा है। इसके ऊपर कई अपराधिक मुक़दमे दर्ज है और लम्बे समय से यह पुलिस के आँखों में धुल झोक रहा था। बेकनगंज पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मय बरामद माल अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उक्त गिरफ़्तारी में बेकनगंज थाना प्रभारी मोहम्मद शरीफ खान, एसआई मो. आरिफ, अजीत कुमार, मनोज आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।











