पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित हुआ किसान मेला, सम्मानित हुए किसान

तबजील अहमद
कौशाम्बी जनपद में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चरण सिंह के जन्म दिन पर कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार में एक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद के जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा दीपक जलाकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा थे, उन्होंने किसानों की उन्नति के बारे में हमेशा कार्य किया। हमें उनके जन्मदिवस को एक किसान दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्यमें उपकृषि निदेशक , कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।











