ओवरलोडेड वाहन लेकर चलोगे तो ऐसे कट जायेगा चालान

फारुख हुसैन
खमरिया खीरी। पीलीभीत बस्ती मार्ग के सिसैया,बसढिया,व धौरहरा में गोबिन्द शुगर मिल ऐरा में आने वाले ओवरलोड़ वाहनों सहित अन्य ट्रकों एवं ट्रालों पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्राधिकारी धौरहरा ने दर्जनों वाहनों का चालान करके वाहन स्वामियों में ख़लभली मचा दी। इस कार्यवाही से कस्बा खमरिया क्षेत्र के लोगों में जहां खुशी देखी गई वहीं वाहनस्वामी इस कार्यवाही से बचने के लिए इधर उधर जुगाड़ भिड़ाते हुए रह गए।












