खीरी -जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी-जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।जनपद में जहरीली शराब का कारोबार जोर शोर से चल रहा बै वहीं आबकारी अधिकारी इन सबसे अंजान बने हुए हैं।थाना हैदराबाद क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से जहां रहस्यमय हालात में तीन लोगों की मौत हो गई है।

मौत की वजह अभी साफ नहीं है वही परिजन कच्ची शराब पीने से मौत की वजह बता रहे हैं जबकि प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मरने वालों के घर हाहाकार मचा हुआ है।लखीमपुर खीरी में जहरीली शराब का कहर,जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत,साले और 2 बहनोई की शराब पीने से मौत,जिला आबकारी अधिकारी की लापरवाही उजागर,आबकारी अधिकारी नहीं करते कोई कार्रवाई,जहरीली शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद,खीरी में बिक रही जहरीली शराब, प्रशासन मौन,आबकारी-पुलिस की मिलीभगत से चल रहा धंधा,हैदराबाद थाना क्षेत्र के भरदैया का मामला।











