शहीद हुए फायरमैन की पत्नी को एसपी खीरी में दी 4 लाख की सहायता
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। आग पर काबू पाते समय कुछ माह पहले एक फायरमैन दुर्घटना का शिकार हो गया था। फायरमैन की मौत के बाद एसपी खीरी पूनम द्वारा बुधवार को शहीद फायरमैन की पत्नी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
जनपद स्तर पर स्थित फायर सर्विस युनिट में नियुक्त फायर मैन स्व. कमलाकान्त त्रिपाठी दिनाॅक 06 अप्रैल 2018 को ग्राम कुम्भी में स्थित अत्यन्त पुराने व विशालकाय बरगद के पेड में लगी आग को स्वयं की जान को जोखिम में डालते हुए बुझा रहे थे, कि दुर्भाग्यवश उक्त बरगद का पेड फायरमैन कमलाकांत त्रिपाठी के ऊपर जलता हुआ गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गए और अस्पताल में जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। स्व. फायर मैन कमलाकान्त त्रिपाठी की आश्रिता पत्नी रेखादेवी को उप्र पुलिस एवं आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान से 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया है। जो एसपी खीरी पूनम और एएसपी ने बुधवार को मृतक आश्रित पत्नी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..