सिर्फ एक तौलिये के सहारे लखनऊ पुलिस ने किया मात्र 10 घंटो में हत्या के केस का खुलासा

शाहरुख़ खान
लखनऊ, राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड के सहारा ग्रैंड होटल में रिसेप्शनिस्ट की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। मामले में दो लड़कियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, एक अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। वारदात की जांच के लिए गठित टीम ने 10 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम के अनुसार, आरोपी युवक सहारा ग्रैंड होटल में रुकी लड़कियों से मिलने के लिए आया था।












