ओवर लोड गन्ना ट्रक से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत

फारुख हुसैन
पलिया कलाँ खीरी। गन्ना लड़े ओवरलोड ट्रक से कुचलकर लगभग 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटनाक्रम के अनुसार आज साए लगभग 3 स्कूल की छुट्टी होने पर ग्राम पौधे पूर्वा निवासी सूर्य प्रताप सिंह पुत्र सुनील सिंह स्कूल से अपनी साइकिल से घर जा रहा था। लखीमपुर भीरा नहर चौराहे के पास उसने जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश की पीछे से आ रहे ओवरलोड गन्ना ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सहित वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिया के नीचे आने से कुचलकर दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।












