दिव्यांग के मुंह में डंडा घुसाने वाले भाजपा नेता ने दी सफाई

गौरव जैन
संभल. यूपी के संभल में एक भाजपा नेता की गुंडई सामने आई है। भाजपा नेता ने कोतवाली क्षेत्र के संभल मुरादाबाद रोड पर एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिव्यांग युवक को ना केवल पीटा बल्कि उसके मुंह में डंडा भी घुसा दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने सफाई दी।

गौरतलब है कि भाजपा नेता मोहम्मद मियां सोमवार को किसी काम से संभल उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आए थे। वहां एक दिव्यांग युवक एक राजनीतिक दल के खिलाफ गाली-गलौच कर रहा था। इस वजह से नेता का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवक की ना केवल पिटाई की बल्कि ड़ंडा उसके मुंह में घुसा दिया। हालांकि युवक काफी देर तक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।











