प्रशासनिक अधिकारियों ने बीजेपी नेता और पत्रकार का विवाद सुलझाया

गौरव जैन
रामपुर. कल शाम तक बीजेपी नेता और टीवी चैनल के पत्रकार के बीच सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने विवाद सुलझा दिया। ज्ञात हो कि कल बीजेपी के नेता जगतपाल सिंह ने दबंगई दिखाते हुए पत्रकार ओमपाल सिंह राजपूत के मकान में घुस कर उसके ओर उसके परिवार वालो के साथ मारपीट कर समान बाहर फेंक दिया था।
जब इस मामले की खबर जनपद के पत्रकारों को लगी तो उन लोगो ने पुलिस और आला अधिकारियों को इससे अवगत कराया और इस घटना पर खेद जताया और कार्यवाही करने की मांग की जिसके तहत सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने शाम को जाकर बीजेपी नेता और पत्रकार के बीच सुलह करवाई और पत्रकार का समान दोवारा घर मे रखवाया और पत्रकार का जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई बीजेपी के नेता से करवाई जिसके बाद मामला सुलझ गया।











