नहीं किया अगर 1 सप्ताह में जम-जम फैक्टरी पर कार्यवाही तो देंगे धरना – किसान यूनियन

गौरव जैन
रामपुर. आज दिनांक 2 – 12- 2018 को भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत पहाड़ी गांव में संपन्न हुई पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और योगी सरकार और जिला प्रशासन किसानों के बेकार हो चुके गाय भैंस बैल आदि को बिकने नहीं दे रहा है वहीं पहाड़ी गांव स्थित जम जम फैक्ट्री स्लाटर हाउस का लाइसेंस ना होने के बावजूद भी गो वंशीय पशुओं के साथ साथ 15 से 20 दिन के भैंस के बछड़े खुलेआम काट रहा है

उन्होंने चेतावनी दी अगर 1 सप्ताह के अंदर अंदर जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री से गोवंश पशु और भैंस के छोटे बच्चों को नहीं बचाया तो भारतीय किसान यूनियन असली फैक्ट्री के गेट में तालाबंदी कर के अनिश्चितकालीन धरना देगी पंचायत की अध्यक्षता इरशाद अली पाशा ने संचालन कमाल पाशा ने किया पंचायत में डॉक्टर आसिफ अली मोहम्मद अदनान फुरकान साजिद पाशा दानियाल पाशा फैजान मियां आदिल अली मशकूर यासीन अली विजयपाल शादाब दिनेश सागर संजीव कुमार ओमकार दंगल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।











