स्लो साइकिल रेस 80 फीट मे सोनु- प्रथम, विवेक-द्वितीय व अभिषेक तिवारी तृतीय रहे

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। नेहरू युवा केन्द्र बलिया के तत्वावधान मे चल रही विकास खण्ड स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल कूद प्रतियोगिता में श्री लालमणि ऋषि इण्टर कालेज हल्दीराम पुर के खेल मैदान मे फुटबाल, बालीबाल, कबड्डी, दौड़ एवं स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया।।

कबड्डी युवा मंडल हुसेनपुर व युवा मंडल कुण्डीडीह के बीच खेला गया। जिसमे हुसेनपुर 74-68 से विजयी रहा। दुसरे चक्र मे जजौली व हल्दीरामपुर के बीच खेला गया, जिसमे हल्दीरामपुर 50-35 से विजयी रहा। कबड्डी का फाइनल हुसेनपुर व हल्दीरामपुर के बीच हुआ। जिसमे हल्दीरामपुर 50-34 से विजयी रहा। इस प्रतियोगिता में महंत सुजीत दास जी, जय बहादुर सिह, हृदयानरायण सिह, बृदाबन सिह, रणजीत सिह, सी पी सिह, अभिषेक सिह, दीना नाथ यादव, प्रिती तिवारी, चन्द्र प्रताप सिह विसेन, अरबिन्द यादव, चन्द्रमा कुमार, विनय, राजू, कुमारी सीता आदि लोग उपस्थित रहे। निर्णायक आलोक कुमार, विधुत प्रकाश, व रामविलास यादव रहे।











