ठण्ड चढी परवान तो सांसद ने बाटा कम्बल

तब्जील अहमद
कौशाम्बी, सांसद ने शीत लहर व ठण्ड से बचाव हेतु गरीब, असहाय व मजबूर लोगों को किया कम्बल का वितरण सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता में गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगों को शीत लहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु मंगलवार को विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम कादिराबाद में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार वास्तव, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, उपजिलाधिकारी मंझनपुर सतीश चन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक राकेश कुमार मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











