अवैध नर्सिंग होम की बलिबेदी पर एक और जच्चा-बच्चा की चढ़ी बलि

नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जलालीपुर चट्टी के समीप रविवार की शाम झोलाछाप तथाकथित महिला चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। जैसे ही जच्चे बच्चे की मौत हुई परिजन हंगामा करना शुरू कर दिए सूचना पर पहुंची सिकन्दरपुर पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन तहरीर दिए तहरीर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जैसे सूचना प्रभारी निरीक्षक राम सिंह को मिली घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया। वही झोलाछाप डॉक्टर अपने आवास पर ताला बंद कर फरार हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की माँ मानती पत्नी मोहन वर्मा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर दिया है पुलिस ने उस अस्पताल पर ताला बंद कर दिया है











