नगरपालिका ने अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा

अंजनी राय
बलिया: नगरपालिका परिषद ने नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन पशुओं को पकड़ लिया गया।हालांकि बाद में पशु स्वामी भोला पांडेय, शिवशंकर पांडेय, बनारसी प्रसाद के आने पर कड़ी चेतावनी देकर पशुओं को छोड़ दिया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी अपने पशु को खुला ना छोड़ें। अन्यथा की दशा में पशुओं को पकड़ कर बंद कर दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई होगी।












