विकास खण्ड स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। नेहरू युवा केन्द्र बलिया के तत्वावधान मे विकास खण्ड स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा मंडल हल्दीरामपुर व माल्दह के तत्वाधान मे श्री लालमणि ॠषि इण्टर कालेज के खेल मैदान मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उभाव थाना के निरीक्षक राजेश कुमार सिह व समाज सेवी जय बहादुर सिह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम मे हृदय नारायण सिह, बृदाबन सिह, रणजीत सिह, सी पी सिह , अभिषेक सिह, दीना नाथ यादव ,प्रिती तिवारी आदि लोगो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे अरबिन्द यादव, चन्द्रमा कुमार, विनय, राजू , कुमारी सीता आदि लोग उपस्थित रहे। निर्णायक आलोक कुमार, विद्युत प्रकाश ,रामवेलास यादव रहे । अध्यक्षता व संचालन चन्द्रप्रताप सिह विसेन ने किया।











