अदरी ने खैराबाद को पेनाल्टी सूट में 4-3 से किया पराजित
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। जिला बनाओ सघर्ष समिति के तत्वावधान में यहां जीएमएएम इण्टर कालेज के खेल मैदान में चौथे दिन शनिवार को अन्तर्राज्यीय फुटबाल टूर्नामेन्ट में बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी (मऊ) ने सादाब स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद को 4-3 गोल से पराजित कर जीत दर्ज कर लिया।
फुटबाल टुर्नामेन्ट का मैच दोपहर में ढाई बजे प्रारम्भ हुआ। मैच के प्रथम व दूसरे राउण्ड में दोनों टीम बराबरी पर छूटी। फिर निर्णायक मण्डल ने पेनाल्टी सूट में अदरी की टीम ने खैराबाद की टीम को 4-3 से पराजित कर दिया। मैच के इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी, जीएमएएम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य माजिद नासिर, फजील अहमद, शराफत इश्तेयाक सिद्दीकी, अब्दुर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे। टुर्नामेन्ट के उदघोषक जी शान व रेफरी की भूमिका में मकसूद आलम, मनोज पांडेय, राजू व अजीत सिंह रहे। जिला बनाओ सघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ब्यवस्था में सक्रिय दिखे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..