खाद्य सुरक्षा से जुड़े खतरे व रोकथाम के बताए तरीके

अंजनी राय
बलिया: शहर के एक होटल में सोमवार को जनपद के खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को खाद्य सुरक्षा व विभिन्न खतरों के बारे मे जानकारी दी गई। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली से आए प्रशिक्षक धीरज श्रीवास्तव ने कारोबारियों को जरूरी टिप्स दिए। साफ सफाई के साथ खाद्य सामग्री बनाते समय विभिन्न खतरों की पहचान और उसकी रोकथाम के सम्बंध में विस्तार से बताया।












