मेरा मन किया मैं उनके हाथ काट दू – मीसा भारती

अनिल कुमार
पटना. आरजेडी सांसद और लालू यादव की पुत्री मीसा भारती ने आज एक बड़ा बयान जारी कर सियासी हलको में सुगबुगाहट पैदा कर दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को लेकर कहा कि ‘जैसे ही मुझे मुझे पता चला कि राम कृपाल यादव राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले हैं, उस वक्त मेरा मन किया कि उनके हाथ काट दूं।

बताते चले कि केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव प्रारंभ में राष्ट्रीय जनता दल के नेता थे। इन्हें एक समय लालू यादव का काफी करीबी माना जाता था। हालांकि, 2014 में सीट को लेकर उन्होंने राजद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से लड़े और मीसा भारती को हराया था।











