फिल्म अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को ‘राजस्थान फिल्म महोत्सव’ में अवॉर्ड से नवाज़ा गया

गौरव जैन
जयपुर: जयपुर में पांच दिन से चल रहे राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव 2019 का बुधवार की देर रात्रि में समापन हुआ, जिसमें फिल्म अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को ‘ऑनरेरी अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस फॉर कंट्रीब्यूशन इन सिनेमा’ के लिये नवाज़ा गया। जयाप्रदा को इस मौके पर राजस्थानी पगड़ी भी पहनाई गई। जयाप्रदा के अलावा राजश्री प्रोडक्शन के कमल बड़जात्या को लाइफटाइम अचीवमेंट तथा रंजीत कपूर को द महात्मा आंन सेलूलाईड थीम अवार्ड से नवाजा गया, इस मौके पर विभिन्न श्रेणियों के लिए 72 अवॉर्ड दिए गए।

राजस्थान फिल्म महोत्सव में जयाप्रदा के सम्मानित होने पर रामपुर में भी उनके समर्थकों ने खुशी जताई और मिठाई का वितरण किया। इस आशय की जानकारी जयाप्रदा के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी रहे मुस्तफा हुसैन ने दी।











