निघासन-खीरी। गरीबोत्थान सेवा समिति(उ.प्र.)इटावा के द्वारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में रह रहे बाढ़ पीडितों व असहाय लोगों को 321 कंबल वितरित किये गये। गरीबोत्थान सेवा समिति इटावा के समाज सेवियों के द्वारा क्षेत्र के देशराज टांडा, छंगा टांडा, जंगल नंबर सात, साहतेपुरवा, खमरिया, महादेव सहित निघासन में आबकारी कार्यालय पर समिति के द्वारा विधवाओं,दिव्यागों,व असहाय लोगों को 321 कंबलों का वितरण किया गया।
समिति के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने प्रेस को बताया कि यह समिति हर वर्ष गरीब,असहाय,विधवाओं की मदद करती आ रही हैं।समिति में जुडें समाजसेवी पहले गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को चिंहित कर उनके फार्म उनके घरों पर ही भर कर उनको कंबल वितरित करने का स्थान व दिन बता दिया जाता हैं।जिससे किसी को कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े।समिति अति गरीब परिवारों के बच्चों की शादी,बीमारी के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता करती हैं।इस दौरान कुशमा देवी,लल्ली,सुंदर,सोमवती,तेजाना,पतिराम,माधुरी,मेघा,पुष्पा,फातिमा, कुलसुम, आदि जरुरत मंदो कंबल वितरण किये गये।कंबल वितरण में समिति के संरक्षक गौरव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह,सचिव श्रीमती ममता विद्यार्थी,रमेश कुमार,शहनाज अली,ओमप्रकाश मौर्या का भी कंबल वितरण में सहयोग रहा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..