जनपद में पहला अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का डीएम ने किया शुभारंभ
फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी – नगर पालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा शासन के दिशा निर्देश के बाद जनपद में पहला आस्थाई गोवश आश्रम स्थल का निर्माण किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस अस्थाई आश्रम स्थल का उद्घाटन किया।
वहां पर मौजूद गायों को अपना स्नेह भी प्रदर्शित किया जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा नगर पालिका द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है।स्थाई रूप से गोवश आश्रम स्थल का शीध्र निर्माण शुरू हो जाएगा।जिसके लिए नगर पालिका को जमीन उपलब्ध कराई गई है। डीएम महोदय ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व में उत्तर प्रदेश में पांचवें स्थान प्राप्त किया था इस बार मोहमदी को थ्री स्टार मिलने पर नगर पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी है। इस कार्यक्रम उपजिलाअधिकारी वीडी वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक निष्ठा उपाध्याय,अधिशासी अधिकारी डॉ डीके राय ,प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ,अवर अभियंता सतीश कुमार मौर्य ,पूर्व लिपिक शिवनंदन रस्तोगी ,उदित सैनी तथा कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवम राठौर भी मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..