ग्रामीणों ने लगाया मिट्टी के तेल से डीजल बनाने की फैक्ट्री होने का आरोप, एसडीएम ने लगवाया फैक्ट्री में ताला

फारुख हुसैन
मोहमदी खीरी-कोतवाली मोहम्मदी के गांव बरैचा के शाहजहांपुर मोहम्मदी रोड के समीप बनी बिल्डिंग के अंदर मिट्टी के तेल या डीजल का बड़ा गोरख सामने आया जिसमें बड़े पैमाने पर मिट्टी के तेल से डीजल बनाने का काम और उसके बाद बेचने का काम किया जाता रहा है। इसके बारे में क्षेत्रवासियों को भी जानकारी है जानकारी इस प्रकार हुई की पड़ोस सड़क के किनारे बने गड्ढों में उस बिल्डिंग के अंदर से नाली के द्वारा आया डीजल या मिट्टी तेल गड्ढों में भरा हुआ था।

उप जिला अधिकारी ने बताया इसके मालिक को सूचना दी गई है।अगर कोई कागज दिखाता है। तो ठीक है। वरना कार्रवाई की जाऐगी कुल मिलाकर बड़े पैमाने पर इस गोरखधंधे का खेल बड़ी आसानी से किया जाता रहा है।और इंडियन आयल तथा भारत ऑयल के टैंकर यहां आकर मिट्टी के तेल को पलट कर जाते हैं।तथा उसको डीजल में बना कर ग्रामीणों को बेचा जाता है। इससे पूर्व भी कई बार इसकी शिकायत होने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले के संबंध में पूर्ति निरीक्षक से जानकारी चाही तो बताया किसी भी प्रकार का कोई भी रजिस्ट्रेशन शाहजहांपुर मार्ग पर अभी तक नहीं है।











