आग लगने से खेत में खडी लाखो की गन्ना फसल जलकर स्वाहा

फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। क्षेत्र के गांव मंडप फार्म में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी अचानक आग से गांव के पांच किसानों का लगभग चौदह एकड़ गन्ना जल गया। खेतों में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। गांव के ज्यादातर लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खुटार गए हुए थे। इस आग से गन्ना किसानों का लगभग बारह लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

आशंका जताई जाती है कि जसविंदर सिंह के खेत के पास रास्ते पर होकर निकले किसी व्यक्ति ने सुलगती बीड़ी वगैरह फेंक दी होगी। इससे आग लग गई। पड़ोस के गांव के लोगों से सूचना पाकर दमकलकर्मी और यूपी 100 से पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के साथ ही किसानों ने ट्रैक्टरों से जोतकर फसल गिराते हुए आग बुझाने की कोशिश की। आग से करीब बारह लाख रुपए का नुकसान किसानों ने बताया है।











