प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर (पलिया कलां खीरी), जहा नामित है 108 बच्चे और आते है केवल 6

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया तहसील से लगभग 6 किलोमीटर शारदा नदी के तट पर बसे गांव श्रीनगर के प्राथमिक विद्यालय का हाल देखते बनता है कि यहां कार्यरत प्रधानाध्यापिका दीपिका सिंह विद्यालय से नदारत रहती है और शिक्षामित्र सुधीर भी बिना सूचना के गायब मिलते हैं व शौचालय का तो क्या कहे जवाब ही नही है। विद्यालय में मौजूद शिक्षामित्र सुषमा ने बताया कि 108 बालक व बालिका विद्यालय में नामांकित है किंतु बारिश होने से आज संख्या कम है क्योंकि मौके पर विद्यालय में मात्र 6 बच्चे ही मौजूद मिले।












