कुंभ 2019: दिगंबर अखाड़े के में लगी भीषण आग, कई टेंट चपेट में

तारिक़ खान
प्रयागराज में कुंभ के पहले शाही स्नान से एक दिन पहले हादसे की खबर है। यहां संगम तट पर बनाए गए दिगंबर अखाड़े के टेंट में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने में दमकल विभाग और प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। आग की चपेट में आकर अखाड़े में मौजूद काफी सामान जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि सिलिंडर में लीकेज की वजह से धमाका हुआ जिसके बाद आग भड़क उठी जो जल्द ही अखाड़े के कई टेंटों तक फैल गई। एक साधु ने बताया कि आग से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि हमारा बहुत नुकसान हुआ है।











