मऊ – चौपाल लगा जिलाधिकारी ने किया योजनाओं की समीक्षा

संजय ठाकुर
मऊ :जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा विकास खण्ड बड़रांव के ग्राम सराय शादी में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चल रही योजनाओ की समीक्षा की गयी। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एक-एक करके समस्त ग्राम वासियो की समस्याओ को सुना गया तथा उसका निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी द्वारा सम्पर्क मार्ग की समीक्षा की गयी जिसमें तथा सम्पर्क मार्ग से जितनी भी समस्याये थी उनका निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिये।

उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सिक्रेटरी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।











