अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को मार्ग दुर्घटनाओँ में कुल तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया गया। तो वहीं फतहपुर बाजार में शाम 7 बजे समसुद्दीन पुत्र निमन उम्र लगभग 50 वर्ष अपने घर के सामने सड़क पार कर रहा था कि अचानक अनियंत्रित बाइक के चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने राजीव व शमशुद्दीन की स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।











