दिनांक 05 व 06 जनवरी को पलिया में हुई 12 वी जिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता का शानदार समापन

फारुख हुसैन
पलिया कलां. पलिया कला को ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला प्रथम स्थान। 15 गोल्ड 6 सिल्वर 6 ब्रोंज सहित 27 पदक जीते। गोला – 11 गोल्ड, 2 सिल्वर, 3 ब्रोंज के साथ दूसरे स्थान पर और लखीमपुर 10 गोल्ड 10 सिल्वर, 10 ब्रोंज के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बेलरायां – 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रोंज। तिकुनिया – 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रोंज। निघासन – 3 सिल्वर।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी का भव्य स्वागत। सांसद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ सभी विजयी खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दोनों दिन खिलाड़ियों के अभिभावक अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैदान पर डटे रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कनाडा निवासी एनआरआई आन्नद कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार दिनेश कुमार कल्पना झा, प्रधानाचार्या निर्मला, सलिल अग्रवाल, विनीत अवस्थी, आलोक मिश्रा, अनूप मिश्रा, कुलविंदर सिंह, ट्रक यूनियन, सक्षम शुक्ला, संजय जिंदल, प्रेम प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, बबलू,,विनीत गुप्ता, दीपक कश्यप, बिट्टी, अभिषेक शुक्ला, गोरखनाथ, विजय गुप्ता, रमेश बाजपेई और खेलों के प्रति समर्पित राजेश भारतीय, पवन सिंह, विजय पाल, ठाकुर साहब तथा पलिया ताईक्वांडो अकादमी के सभी खिलाड़ियों का शानदार योगदान रहा।











