पायल मर्डर केस में वांटेड ताहिर खान के घर की पुलिस ने की कुर्की

हरमेश भाटिया
रामपुर. शहर के चर्चित पायल मर्डर केस में फरार आरोपी ताहिर पुत्र फुंदू खां निवासी मोहल्ला कुंडा के घर की थाना गंज व कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की किया। यह कार्यवाही शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शुरू की गई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। खबर फैलते ही शहर के लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए और भीड़ लग गई।

पुलिस ने जहांगीर की निशानदेही पर कोसी नदी के पास से तीन टुकड़ों में पायल का शव बरामद कर लिया था। इसके बाद गंज पुलिस ने दानिश पुत्र जाहिद खान व निसार पुत्र फैयाज निवासी ग्रामनानकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब तक लगभग सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। एक आरोपी ताहिर खां फरार है। जिसके घर की आज कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की है। इस दौरान थाना गंज कोतवाली व शहर कोतवाली तथा महिला थाना पुलिस भारी संख्या में उपस्थित रही।











