रेलवे महाप्रबंधक ने किया ब्रह्मा कुमारीज के मेले का अवलोकन

तारिक खान
प्रयागराज. कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 5 में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम अध्यात्मिक मेला का आयोजन किया गया है। मेले में चैतन्य देवियों की झांकी के दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में आज रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ज्ञात हो की इस शिविर में चैतन्य देवियों की झांकी बनाई गई है जिसमें मूर्तियों के स्थान पर साधनारत ब्रम्हाकुमारी बहने होती है। परंतु उनकी एकाग्रता के कारण यह पता करना मुश्किल होता है कि यह जड़ मूर्तियां हैं या चैतन्य कुमारिया।












