रामपुर. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया सोमवार को रामपुर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हमे सत्ता मिली तो एक सप्ताह में राममंदिर का निर्माण करा देंगे।
प्रवीण तोगड़िया मुरादाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रामपुर से गुजरते वक्त बाईपास पर कुछ देर रुके, जहां पहले से ही कार्यकर्ता एकत्र थे। उनके पहुंचते ही स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण हम करायेंगे। हमें सत्ता मिली तो एक सप्ताह में मंदिर का निर्माण करा दिया जाएगा। साथ ही किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। कुछ देर रुकने के बाद वह मुरादाबाद को रवाना हो गए।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..