जिंदगी एक ऐसा खूबसूरत फूल है जिसकी रंगीनी तालीम और खुशबू तबियत है : मरयम खान
ज़िन्दगी में कुछ अच्छा करना है तो कमज़ोरो की मदद करें : फैसल लाला

गौरव जैन
रामपुर. आज दिनांक 16 जनवरी 2019 को तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी की ओर से चौधरी सराय में मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में विंटर रिलीफ़ कैंम लगाकर ज़रूरतमंदों को कंबल बांटे गए।

इस मौके पर तंज़ीम के प्रबंधक फैसल खान लाला ने कहा कि अगर ज़िन्दगी में कुछ अच्छा करना है तो आपने आस पड़ोस के कमज़ोर लोगो की मदद करें और अपने ज्ञान से लोगो को फायदा पहुचाएं। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक मुशीर तरीन, सुलतान खान कलीम, वेद स्त्या प्रसाद, स्कूल प्रिंसिपल रोज़ मैरी डिसूज़ा, फ़साहत करीम खान, सभासद इरम खान, सिफ़त अली खा, असजद खा, शिराज़ जमील खा, फैज़ान खा, आदि लोग मौजूद रहे।











