शराब पीकर युवक ने मचाया उत्पात

गौरव जैन
रामपुर. आज दोपहर एक युवक ने अत्यधिक शराब पीकर मिस्टन गंज के हनुमान मंदिर वाली गली में जमकर उत्पात मचाया जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। युवक कभी लोगो के घरों की कुंडी बजाता तो कभी किसी की दुकान का समान फेक देता उसके बाद शराबी युवक व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी के दफ्तर पर जाकर हंगामा करने लगा उनके दफ्तर में घुसने की कोशिश करने लगा।












