उन्नाव – मियागंज की गौशाला ने दिलाई किसानो को अन्ना पशुओ से बड़ी राहत

मो o सुफियान खान
उन्नाव. अन्ना पशुओ की समस्या किसानो के लिये एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरी है. इस क्रम में अन्ना पशुओ के समस्याओ से निजात हेतु प्रदेश के कई हिस्सों में किसानो ने प्रदर्शन तक किया है. वही कानपुर जैसे शहर में अन्ना पशुओ को पकड़ कर किसानो ने एक विद्यालय में बंद कर दिया था. इस बात की चर्चा पुरे देश में हुई और सरकार ने इसके लिये गौशाला के निर्माण और उनके रखरखाव पर जोर दिया.












