90 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का हुआ समापन, दिला प्रमाण पत्र
उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया) नेहरू युवा केन्द्र बलिया के तत्वाधान मे नेहरू युवा मंडल हल्दीरामपुर के आयोजन मे प्राथमिक विद्यालय हल्दीरामपुर न01 पर 90 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का समापन भा0ज0पा0 किसान र्मोचा के प्रदेश महामंत्री व बिहार प्रदेश के प्रभारी संजय सिह, ग्राम प्रधान भागमनी देवी,व समाज सेविका संगीता गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र देकर किया गया।
मुख्य अतिथी संजय सिह ने कहा कि आज के परिवेश मे लङकियो को स्वालम्बी होने की बहुत बङी आवश्यकता है क्योकि लङकिया अपने घर मे रहकर अपने परिवार की आजीविका सिलाई कटाई कर चला सकती है। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार के योजनाओ को धरातल पर लाने का कार्य करता है। इस कार्य के लिये नेहरू युवा मंडल को धन्यवाद दिया। ग्राम प्रधान भागमनी देवी ने कहा कि सरकार की योजना से ग्रामीण क्षेत्रो का विकास हो रहा है कार्यक्रम को खुशी ब्युटी पार्लर की संचालिका संगीता गुप्ता, ज्योती, राजाराम राजभर, प्रशिक्षिका कालिन्दी सिह आदि लोगो ने सम्बोधीत किया। कार्यक्रम मे सीता, किरन तिवारी, प्रियका, खुशी, लव्ली, वन्दना, श्वेता सिह सहित कुल 31 लङकियो को प्रमाण पत्र वितरीत किया गया। अध्यक्षता स्वामी विवेकानन्द युवा मडल की सचिव प्रीती तिवारी व संचालन नेहरू युवा मडल हल्दीरामपुर के संरक्षक सी पी सिह विसेन ने किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..