बलिया: महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में महिलाओं की समस्याओं को सुना। सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए। शासन सत्ता का भी इस पर विशेष जोर है।
खासकर पुलिस विभाग पूरी तत्परता से महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया। एंटी रोमियो स्क्वायड को हमेशा अपनी कार्रवाई जारी रखने को कहा। जनसुनवाई से पहले उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय से महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने नजरिया स्थित राजकीय बालिका गिरी का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सहा विधि परिवीक्षा अधिकारी अर्चना दूबे, महिला इंस्पेक्टर सरोज यादव आदि मौजूद थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..