बलिया : जजों ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

अंजनी राय
बलिया। जिला जज प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा धुम्रपान व तंबाकू चबाने से होने वाली हानियों के संबंध में शिविर लगाया गया । प्राधिकरण की साचिव पूनम कर्णवाल ने कहा कि तंबाकू खाने व चबाने से होने वाले नुकसान से व्यक्ति के साथ-साथ परिवार भी प्रभावित होता है । इससे हम सब को बचना चाहिए ।इसके लिए सबको संकल्प लेना पड़ेगा ।

जिला जज प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर एसीजेएम प्रथम रमेश कुशवाहा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने गुरुवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में कैदियों के बारे में जानकारी ली और उनसे संबंधित अभिलेखों को देखा गया।











