समाज को संगठित करने का दिया गुरुमंत्र – देवराज यादव
यादव महासभा ने पूर्व विधायक बाबू देवकुमार यादव की आठवीं जयंती मनाई

प्रत्यूष मिश्रा
बबेरू/बांदा। यादव महासंभा ने पूर्व विधायक बाबू देवकुमार यादव की 8वीं जयन्ती मनाई और समाज को संगठित करने का गुरूमंत्र दिया गया और बाबू देवकुमार मूर्ति का अनावरण कराना ही उनकी सच्ची श्रद्वांजलि होगी। समूहिक विवाह के लिए जोर दिया गया है।

अखिल भारतीय यादव महासभा की पुस्तक में यादव समाज का पूरा इतिहास है। जिसमें समाज की पूरी जानकारी मिलती है। स्व. बाबू देवकुमार यादव ने अलख जगाने का काम किया है और किसानों की छोटी से छोटी और बडी से बडी समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। उनके रास्ते पर चलकर समाज को जागरूक किया जा सकता है। उनकी मूर्ति का किसी पार्क एवं चैराहा में अनावरण होना चाहिए। तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाज के लोगो को कुरीतियों को त्याग कर और फिजूल खर्ची को बंद कर समूहिक विवाह कराने के लिए जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव, प्रदेश महासचिव आशुतोष यादव, बलवान यादव, बाबू देवकुमार यादव की बहू किरन यादव, इन्द्रजीत यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख ने विचार व्यक्त किए। रणबीर सिंह राना प्रधान, नीरज सिंह यादव प्रधान, महेन्द्र सिंह यादव प्रधान, अशोक सिंह यादव जिला संरक्षक, देवेन्द्र यादव, अश्वनी यादव अध्यापक ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।











